हम कैसे मदद कर सकते हैं?

हम आपकी कैसे मदद कर सकते हैं?

आपके स्वास्थ्य और आरोग्य के लिए जरूरी है कि अपने टॉयलेट और बाथरूम को नियमित रूप से साफ किया जाए। लेकिन कीटाणुओं को मारने, जिद्दी दागों को हटाने, अप्रिय महक को दूर करने, अपने टॉयलेट को साफ रखने तथा बाथरूम को फ्रेश और आकर्षक महक देने का सबसे अच्छा तरीका क्या है। टॉयलेट और बाथरूम से संबंधित आपके सभी सवालों या समस्याओं के समाधान तलाशने में हार्पिक आपकी मदद कर सकता है।

पाश्चात्य शैली के टॉयलेट पर बैठा हुआ बहुत छोटा बच्चा

कीटाणु! हालाँकि हम हर कीमत पर इनसे बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन ये डरपोक जीव हम पर रेंगते रहते हैं और बिना कोई चेतावनी दिए हमें बीमार बना सकते हैं। नज़रों से नहीं दिखने वाले ये कीटाणु और बैक्टीरिया अनगिनत तरीकों से एक से दूसरे व्यक्ति में संचरित हो सकते हैं, अतः इनसे बचने और अपने शरीर को पूर्ण सेहतमंद रखने के सर्वोत्तम तरीकों को जानना महत्वपूर्ण है।

कीटाणुओं के चार अलग-अलग प्रकार होते हैं; आइए, यहाँ हम उनके बारे में जानते हैं:

बैक्टीरिया: ये एक कोशिका वाले जीव हैं जो आसपास के पर्यावरण से अपने लिए न्यूट्रिएंट प्राप्त करते हैं। यह जानना महत्वपूर्ण है कि बैक्टीरिया शरीर के अंदर या बाहर भी पैदा हो सकते हैं। इसलिए यह आपके घर के साथ-साथ आपके शरीर में भी पाया जा सकता है।

वायरस: बैक्टीरिया के विपरीत, वायरस के बढ़ने और उत्पन्न होने के लिए इसे सजीव होस्ट के अंदर होना जरूरी है। यदि ये एक होस्ट जैसे कि मनुष्य, जानवर या पौधे के अंदर नहीं हैं, तो लंबे समय तक जीवित नहीं रह सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि कुछ वायरस एक होस्ट के बाहर थोड़े समय तक जीवित रह सकते हैं और स्पर्श से फैल सकते हैं – यही कारण है कि अपने हाथों को नियमित रूप से धोना बेहद महत्वपूर्ण है।

फ़ंगी: ये कई कोशिका वाले जीव होते हैं जो अपना न्यूट्रिशन प्राप्त करने के लिए अन्य सजीव चीजों जैसे कि पौधों, मनुष्यों या जानवरों पर निर्भर होते हैं। फ़ंगी विशेष रूप से नमीयुक्त और उष्ण स्थानों को तरजीह देते हैं और इनका बहुत तेजी से फैलाव हो सकता है!

प्रोटोज़ोआ: बैक्टीरिया की तरह प्रोटोजोआ भी एक कोशिका वाला जीव है; हालाँकि, इनका प्रसार पानी के माध्यम से होता है। आम तौर पर ये आंत को संक्रमित करते हैं जिससे मतली, दस्त और पेट दर्द जैसे लक्षण पैदा होते हैं।

कीटाणु और रोग कई अलग-अलग तरीकों से फैल सकते हैं। आम तौर पर, ये छींक और खांसी के माध्यम से हवा में मिल जाते हैं। लेकिन कुछ कीटाणु किसी दूषित वस्तु को छूने से भी संचरित हो सकते हैं। जब कीटाणुओं को कोई होस्ट जैसे कि एक व्यक्ति मिल जाता है तो ये न्यूट्रिएंट और एनर्जी को निगलकर विषाक्त पदार्थ पैदा करते हैं जो हमारे शरीर के लिए जहर के रूप में कार्य करता है। ये विषाक्त पदार्थ ही ऐसे लक्षण पैदा करते हैं जिनसे हम बीमार महसूस करते हैं। कीटाणुओं के बने रहने की अवधि इस बात पर निर्भर करती है कि यह किस प्रकार का कीटाणु है और (शरीर के अंदर) कहाँ मौजूद है। विभिन्न प्रकार के वायरस से सामान्य सर्दी या जुकाम हो सकता है। रेल (हत्था), दरवाजे और कीबोर्ड जैसी ठंडी किंतु कठोर सतहों पर, कोल्ड वायरस लगभग 24 घंटे तक संक्रामक रह सकता है। नोरोवायरस एक अत्यधिक संक्रामक वायरस है जिससे आपको पेट में ऐंठन, उल्टी और दस्त होता है, और यह हवा में मौजूद सूक्ष्म बूंदों द्वारा फैलता है जो अनुकूल परिस्थितियों में दिनों या हफ्तों तक कठोर सतहों पर बना रह सकता है।

कीटाणुओं के लिए टॉयलेट की जगह स्वर्ग के समान है, और यह सिर्फ टॉयलेट के अंदर ही नहीं होता जिसके बारे में आपको चिंता करने की आवश्यकता है। बेशक, टॉयलेट बाऊल इसकी पसंदीदा जगह है, और इसकी ढंग से सफाई न की जाए तो बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं जो नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं। हालाँकि, यह भी गौरतलब है कि ढक्कन और टॉयलेट के हैंडल पर बैक्टीरिया पैदा होते हैं जो स्पर्श के माध्यम से दूसरों में संचरित हो सकते हैं। आपके टॉयलेट और बाथरूम को साफ और 99.9% कीटाणु-मुक्त बनाकर, हार्पिक आपके जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

अपने बाथरूम को कैसे फ्रेश और कीटाणु-मुक्त रखें

  1. सफाई की आदत: हम आपके टॉयलेट की नियमित सफाई के लिए डिसइंफेक्टेंट का उपयोग करने की सलाह देते हैं।

  2. हाथ धोना: टॉयलेट जाने के बाद अपने हाथों को साफ करने के लिए गुनगुने पानी और साबुन का उपयोग करना महत्वपूर्ण है।

टॉयलेट का इस्तेमाल करने में बच्चे को मदद करती महिला

हमारे समाधानों पर एक नज़र डालें

सटीक उत्तर खोजने के लिए नीचे क्लिक करें।

टॉयलेट - हम आपकी कैसे मदद कर सकते हैं?

टॉयलेट से संबंधित आपके सभी सवालों या समस्याओं के समाधान तलाशने में हार्पिक आपकी मदद कर सकता है...

पाश्चात्य शैली के शौचालय का आइकन

बाथरूम - हम आपकी कैसे मदद कर सकते हैं?

बाथरूम से संबंधित आपके सभी सवालों या समस्याओं के समाधान तलाशने में हार्पिक आपकी मदद कर सकता है...

ड्रेन के साथ सिंक का आइकन

आपकी समस्याएँ - हम मदद कर सकते हैं?

मोल्ड या लाइमस्केल जैसी विशिष्ट चुनौतियों से निपटना चाहते हैं? समाधान तलाशने में हार्पिक आपकी मदद कर सकता है।

टॉयलेट (साइड व्यू) आइकन