लोकेटर ऐप

लोकेटर ऐप

  • Loocator Google Playstore link
  • Loocator Appstore Link

हार्पिक लोकेटर के बारे में

जैसे-जैसे हमारा देश अधिक लैंगिक समानता की तरफ़ अग्रसर हो रहा है, महिलाएं जीवन के सभी मोर्चों पर आगे बढ़ रही हैं। लेकिन आज भी हमारे देश में महिलाओं के लिए स्वच्छ, उपयोग करने लायक टॉयलेट्स मिलना एक समस्या बनी हुई है।

कई लड़कियाँ स्कूल छोड़ देती हैं, महिलाएँ नौकरी छोड़ देती हैं और किसी भी प्रकार की यात्रा टालती हैं- केवल इस कारण से कि साफ, सुरक्षित और स्वच्छ टॉयलेट्स उपलब्ध नहीं। भारत के नंबर 1 टॉयलेट क्लीनर ब्रांड हार्पिक का मानना है कि सुरक्षित टॉयलेट तक पहुंच एक मौलिक मानव अधिकार है और हार्पिक ने हमेशा सभी के लिए टॉयलेट की स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिए प्रयास किया है।

हार्पिक ने अपनी तरह का पहला ऐप 'लोकेटर' लॉन्च किया है। यह एक क्राउड-सोर्स्ड ऐप है, जो महिलाओं को उनके नज़दीकी टॉयलेट ढूंढने, रेट करने और जोड़ने में मदद करता है। इस ऐप की मदद से, सभी क्षेत्रों की महिलाएं बस एक क्लिक में अपने नजदीक सुलभ शौचालय ढूंढ सकती हैं। इस ऐप के व्यापक डेटाबेस की मदद से यूज़र अपने आस-पास टॉयलेट्स खोज सकते हैं और उन तक पहुँचने के लिए दिशा-निर्देश भी प्राप्त कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति इस ऐप में नए, उपयोग योग्य टॉयलेट्स जोड़ सकता है और अन्य संघर्षरत महिलाओं को भी टॉयलेट्स ढूंढने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, आप इस ऐप में टॉयलेट्स को रेट भी कर सकते हैं और जोड़ भी सकते हैं, लेकिन यह ज़रूरी है कि वह पानी, साबुन, टिशू पेपर, सफाई और प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करता है। इन रेटिंगों और सुविधाओं के आधार पर, महिलाएं एक सूचित विकल्प चुन सकती हैं और टॉयलेट का उपयोग कर सकती हैं।

हार्पिक को यकीन है कि यह ऐप सैकड़ों महिलाओं को ऐसे टॉयलेट्स ढूंढने में मदद करेगा जो सुलभ और उपयोग योग्य है। यूज़र इस ऐप में अपने पसंदीदा टॉयलेट्स को सेव भी कर पाएँगे, ताकि वे बाद में भी उन तक पहुंच सकें। तो आगे बढ़ें, एंड्रॉइड प्लेस्टोर या ऐप्पल ऐप स्टोर से इस मुफ्त ऐप को डाउनलोड करें और टॉयलेट्स ढूँढे बिना किसी प्रेशर के!

टोल फ्री नंबर है - 18001027245

ईमेल एड्रेस है - Consumercare_IN@reckitt.com

आपकी पहली प्रतिक्रिया का TAT यानि टर्न अराउंड टाइम, ईमेल मिलने के 24 घंटे के भीतर है। समापन की समय अवधि क्वेरी/शिकायत की प्रकृति के आधार पर भिन्न होगी, अगर इसे अन्य विभागों के साथ आगे समन्वय की आवश्यकता होती है।